home page

चेंबर चुनाव : टीम मुकेश अग्रवाल ने गिनाईं प्राथमिकताएं, व्यापारियों के डिजिटल सशक्तीकरण पर जोर

 | 
चेंबर चुनाव : टीम मुकेश अग्रवाल ने गिनाईं प्राथमिकताएं, व्यापारियों के डिजिटल सशक्तीकरण पर जोर


रांची, 29 अगस्त (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने अपनी चुनावी रणनीति और प्राथमिकताएं सामने रखी हैं। टीम ने व्यापारियों के हितों को केंद्र में रखते हुए सुरक्षित और भयमुक्त कारोबारी माहौल, उद्योग एवं इंडस्ट्रियल एरिया के विकास तथा व्यापार विस्तार पर जोर देने का संकल्प लिया है।

टीम मुकेश अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकताओं में छोटे और मध्यम व्यापारियों के डिजिटल सशक्तीकरण, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, विभागीय समस्याओं के समाधान, युवा एवं महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन तथा सरकार-प्रशासन के साथ प्रभावी और परिणामदायी संवाद को शामिल किया है।

टीम की जीत के लिए टीम मुकेश अग्रवाल ने शनिवार को चेंबर के कई पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक की।

मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चेंबर को सशक्त, सक्रिय, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के साथ-साथ व्यापारियों की रोजी-रोटी और दुकानों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए भी प्रभावी पहल की जाएगी। टीम का मुख्य नारा संघर्ष से समाधान, समाधान से विकास रखा गया है।

मुकेश अग्रवाल के समर्थन में चेंबर के कई पूर्व अध्यक्ष भी आगे आए हैं। इनमें अर्जुन जलान सहित अन्य पूर्व अध्यक्षों का समर्थन कर रहे हैं।

बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, कुणाल आजमानी, पवन पोद्दार, ललित पोद्दार, प्रवीण लोहिया, अमित अग्रवाल, सुमित जैन, मनीष जैन, अंकुर गाड़ोदिया

सुनील कालरा, पूर्णेंदु तुलस्यान, नंदू पटोदिया, प्रदीप जैन, विशाल पोद्दा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak