home page

जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू

 | 
जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू


रांची, 01 मई (हि.स.)। भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनगणना की प्रथम प्रक्रिया ‘आवास गणना’ के तहत रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव कुच्चू में स्व-गणना फॉर्म भरकर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े सरकार को योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से बनाने और उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

साहू ने कहा कि शीघ्र ही जनगणना की टीम आपके घर भी पहुंचेगी। यह सिर्फ सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह आपकी हमारी सबकी ज़िम्मेदारी है। आप सभी से आग्रह है कि इस राष्ट्रीय दायित्व में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मांगी गई आवश्यक जानकारियां सही और पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने इससे संबंधित इसई डॉट सीईएनएसयूएस डॉट जीओवी डॉट इन लिंक शेयर करते हुए कहा कि आप चाहें तो इस लिंक के माध्यम से स्वयं भी स्व-गणना का फॉर्म भर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे