home page

सीसीएल सुरक्षा पदाधिकारी ने की छापेमारी, 600 लीटर डीजल बरामद

 | 
सीसीएल सुरक्षा पदाधिकारी ने की छापेमारी, 600 लीटर डीजल बरामद


रामगढ़, 04 मई (हि.स.)। जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के कोइहारा गांव में लंबे समय से चल रहे डीजल चोरी के खेल का खुखासा हो गया। सीसीएल के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आशीष झा को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के कुछ लोग रोजाना सीसीएल क्षेत्र से बड़ी मात्रा में डीजल चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने सोमवार को टीम के साथ छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान एक घर से करीब 600 लीटर डीजल बरामद किया गया। इसके अलावा मौके से लगभग 30 गैलन और डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाले पाइप भी जब्त किया गया। इतनी बड़ी मात्रा में डीजल मिलने से साफ है कि यह काम लंबे समय से संगठित तरीके से चल रहा था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश