home page

सीसीएल ने सम्मानित कर सेवानिवृत कर्मियों को दी विदाई

 | 
सीसीएल ने सम्मानित कर सेवानिवृत कर्मियों को दी विदाई


रांची, 31 मार्च (हि.स.)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में मंगलवार को मार्च माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान मुख्यालय के 05 कर्मी सहित विभिन्न क्षेत्रों से कुल 99 कर्मचारियों को विदाई दी गई। मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वालों में महाप्रबंधक (सिविल) शशांक शेखर झा, महाप्रबंधक (खनन) राज कुमार, वरिष्ठ निजी सहायक बिजॉय कुमार रॉय, पंप ऑपरेटर अब्दुल जबार अंसारी और ईपी फिटर श्याम किशोर प्रसाद के नाम शामिल हैं।

समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवाकाल से जुड़ी यादों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की असली पूंजी उसके कर्मी होते हैं। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

मौके पर निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक नए जीवन अध्याय की शुरुआत है, जबकि निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा ने कर्मियों के अनुभव को संगठन की अमूल्य धरोहर बताया। समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों की उपस्थिति में सभी को शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बडी संख्या में अधिकारी सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar