सीसीएल ने सीएसआर के तहत रामगढ़ कॉलेज को दिया 09 अलमारी
| Mar 18, 2026, 21:15 IST
रामगढ़, 18 मार्च (हि.स.)। सीसीएल की ओर से रामगढ़ कॉलेज को प्रबंधन को सहयोग किया है। बुधवार को कॉलेज प्रबंधन को 09 अलमारी उपलब्ध कराया गया।
मौके पर रामगढ़ कॉलेज की प्राचार्या डॉ रत्ना पांडेय के अनुरोध पर महाविद्यालय को सीसीएल के बरककाना स्थित सेंट्रल रिपेयर शॉप की ओर से सीएसआर के तहत 09 स्टील अलमारी दिया है। रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ को अलमीरा प्राप्त होने के बाद महाविद्यालय की प्राचार्या ने जीएम को पत्र भेज कर आभार व्यक्त किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

