home page

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा पर क्षमता निर्माण पर कार्यक्रम

 | 
कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा पर क्षमता निर्माण पर कार्यक्रम


रांची, 31 अक्टूबर (हि.स.)। कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को साइबर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी विषय पर शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैंब्रियन पब्लिक स्कूल सहित शहर के विभिन्न विद्यालयों के 60 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर, रिसोर्स पर्सन प्रियदर्शिनी सवाई, प्रभंजन कुमार और एसटीएनसी सौरभ कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा और सतर्कता बेहद जरूरी है। व्यक्तिगत और बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से पहले संबंधित स्रोत की प्रमाणिकता की जांच अवश्य करनी चाहिए। साइबर सतर्कता से लोग मानसिक और आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। प्रशिक्षक प्रियदर्शिनी सवाई और प्रभंजन कुमार ने कहा कि सूचना क्रांति के दौर में बच्चों को इंटरनेट और आधुनिक तकनीक से अलग नहीं रखा जा सकता। इसलिए उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल इस्तेमाल के लिए जागरूक करना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका आभा सहाय ने किया।

प्रशिक्षण के दौरान साइबर बुलिंग, फिशिंग, मजबूत पासवर्ड निर्माण और ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar