home page

कैंब्रियन स्कूल में दीपोत्सव का आयोजन

 | 
कैंब्रियन स्कूल में दीपोत्सव का आयोजन


रांची, 06 नवंबर (हि.स.)।

कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दीपावली सहित विभिन्न त्योहारों की सांस्कृतिक परंपराओं और महत्व को रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग, तोरण, कंदील, दीया और दीपावली सजावट की सामग्री बनाने के साथ रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। तैयार कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। शिक्षकों के लिए अलग से रंगोली प्रतियोगिता हुई।

कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि सार्थक दिवाली वही है, जो अंतर्मन के अंधकार को दूर करे। प्रत्येक व्यक्ति को प्रेम, सौहार्द, सहचर्य और अपनत्व का दीप जलाने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की ओर से एक छोटा सा दीया हमारा, बना जग का सहारा शीर्षक गीत की प्रस्तुति से हुई। बच्चों ने छठ पूजा की परंपराओं और पूजा पद्धति का भावपूर्ण प्रदर्शन भी किया।

मंच संचालन छात्रा परिनिशी मिश्रा और राजलक्ष्मी ने किया।

मौके पर छात्र छात्राएं सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar