झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक सात अक्टूबर को
| Oct 1, 2026, 21:24 IST
रांची, 01 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक सात अक्टूबर को होगी। मंत्रिपरिषद् की बैठक धुर्वा के प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी। यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने गुरुवार को दी।
उल्लेखनीय है कि 25 सितंबर को होनेवाली मंत्रिपरिषद की बैठक ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री की असामयिक माैत के कारण स्थगित कर दी गई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

