झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 12 को
| Mar 9, 2026, 20:30 IST
रांची, 09 मार्च (हि.स.)। झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 12 मार्च को प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिपरिषद् की बैठक विधानसभा के बजट सत्र की दूसरी पाली के बाद होगी।
बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। यह जानकारी सोमवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

