home page

झाड़ी में लगी आग से जलकर खाक हुआ निर्माणाधीन भवन

 | 
झाड़ी में लगी आग से जलकर खाक हुआ निर्माणाधीन भवन


झाड़ी में लगी आग से जलकर खाक हुआ निर्माणाधीन भवन


रामगढ़, 07 मार्च (हि.स.)। रांची रोड स्थित यश टावर के बगल में शनिवार को झाड़ियों में आग लगने से एक निर्माणाधीन घर जलकर खाक हो गया। घर के निर्माण कार्य में लगे सामान के साथ-साथ घर के मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही कुजू ओपी पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम से सहायता मांगी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार रांची रोड स्थित यश टावर के बगल में एक प्लॉट की झाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें बलजीत सिंह बेदी के नवनिर्मित मकान के शटरिंग तक पहुंच गई और वहां भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर दो दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक शटरिंग पूरी तरह जलकर राख हो गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश