रांची हैंडबॉल टीम ने रातू ट्रेनिंग सेंटर को हराया
रांची, 02 मार्च (हि.स.)। रांची जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में सोमवार को प्रथम जिला स्तरीय हैंडबॉल बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन सीएन राज हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए रांची जिला हैंडबॉल संघ के सचिव विष्णु कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया।
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में रांची हैंडबॉल टीम ने रातू हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर को 4-2 से पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग में जेबीएफ हैंडबॉल अकादमी ने रातू हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर को 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिलीप उरांव और दिव्या एक्का को देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी ओम शंकर गुप्ता ने किया। माैके पर मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि संगीता तिर्की (रातू प्रमुख), बड़कटोली मुखिया जयश्री देवी, कृष्णा उरांव, रिकी और सूरज मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

