home page

धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त संग्रहित

 | 
धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त संग्रहित


रांची, 07 जुलाई (हि.स.)।

धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि के अवसर पर रिलायंस जियो के संध्या टावर स्थित रांची मुख्यालय के तत्वावधान में सदर अस्पताल, रांची के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिलायंस जियो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिसमें कुल 57 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और नियमित रक्तदान की भावना को बढ़ावा देना था। सदर अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रंजू सिन्हा एवं रक्तकोष की टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रक्त संग्रह किया।

रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियान रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी कर्मचारियों तथा आयोजन से जुड़े अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. रंजू सिन्हा ने कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त मिल पाता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar