home page

मातृ दिवस पर मेगा रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रह

 | 
मातृ दिवस पर मेगा रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रह


रांची, 10 मई (हि.स.)। अग्रवाल युवा सभा और मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा के संयुक्त तत्वावधान में

महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन पथ लेक रोड में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में 80 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि रक्त दान महादान है। यदि हमारी एक छोटी प्रयास से किसी का जीवन बच जाए। इससे बढ़कर कोई परोपकार नहीं हो सकता।

मौके पर रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र, जूस एवं मिल्टन की झारी देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल, बरियातू रोड के ब्लड बैंक से आए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक राहुल अग्रवाल एवं कोमल पोद्दार की देखरेख में हुआ। शिविर की व्यवस्था अग्रवाल युवा सभा के रक्तदान प्रभारी श्रेय जालान, तरुण सराफ, आलोक बजाज तथा मंच की ओर से हेमा पोद्दार ने संभाली।

अग्रवाल युवा सभा के सचिव चेतन पोद्दार एवं मंच की सचिव रेखा राईका,अमित बजाज ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन पोद्दार, अशोक नार्सरिया, अग्रवाल युवा सभा के अध्यक्ष रोहित सरावगी, मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की अध्यक्ष शुभा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar