भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
दुमका, 24 जुलाई (हि.स.)। भाजपा जिला इकाई ने कांग्रेस सांसद लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने टीन बाजार चैक पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर उनके हालिया बयान का विरोध जताते हुए पुतला दहन किया।
मौके पर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की ओर से दिए गए अपने बयान और छात्रों के साथ प्रदर्शन के माध्यम से देश के युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि जब झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा और अन्य भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, तब राहुल गांधी इन मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस इन मामलों पर दोहरा रवैया अपना रही है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
मौके पर अमिता रक्षित, मृणाल मिश्रा, पवन केसरी, गायत्री जयसवाल, धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह पहाड़िया, मार्शलराज टुडू, रामकृष्ण हेंब्रम, वीरेंद्र मरांडी मौजूद थेे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

