home page

एसआईआर के जरिए बंगाल की तरह झारखंड में सत्ता पाना चाहती है भाजपा : प्रदीप

 | 
एसआईआर के जरिए बंगाल की तरह झारखंड में सत्ता पाना चाहती है भाजपा : प्रदीप


रांची, 25 नवंबर (हि.स.)। एसआईआर और एमएमडीआर संशोधन बिल पर विशेष चर्चा के दौरान झारखंड विधासनसभा में कांग्रेस के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा एसआईआर के जरिए पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में भी सत्ता पाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देखा कि झारखंड में उनकी दाल नहीं गल रही है तो एसआईआर के जरिए वोट में गडबडी का रास्ता अपनाया।

उन्होंने कहा कि एसआईआर से जुडी परेशानी भाजपाजनित है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को आम जनता से जुडी परेशानियों पर बोलना चाहिए, न कि चुनाव आयोग के प्रतिनिधि की तरह व्यतवहार करना चाहिए। प्रदीप यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 38 लाख लोगों के नाम मातदाता सूची से हटा दिए गए।

इसमें से 93 प्रतिशत (35 लाख) मतदाता वैध हैं। उन्होंखने चुनाव आयोग की ओर से फॉर्म छह में किए गए बदलाव की भी आलोचना की। उन्होंंने कहा कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को आज नहीं कल जेल जाना ही होगा।

प्रदीप यादव ने कहा कि देश का सौभाग्य है कि स्वतंत्रता के बाद देश की सत्ता कांग्रेस के हाथों में गई, जहां पंंडित नेहरू जैसे प्रधानमंत्री हुए, जबकि सरदार पटेल और बाबा साहब जैसे राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर देश का संविधान की आलोचना करने का भी आरोप लगाया।

साथ ही उन्हाेंने झारखंड के मुख्यनिर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार पर भी पाकुड और महागामा के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने को लेकर तंज कशा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak