home page

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष काे घेरेगी भाजपा

 | 
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष काे घेरेगी भाजपा


रामगढ़, 23 अप्रैल (हि.स.)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा ने विपक्ष काे घेरने की तैयारी कर ली है।

भाजपा के रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 25 अप्रैल को निकालने वाली आक्रोश पदयात्रा की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो ने संसद में विपक्षी दलों की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को निरस्त करने के प्रयासों की कड़ी निंदा की। विपक्ष का इसे निरस्त करने का प्रयास नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा इसे किसी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर 25 अप्रैल को रांची में आयोजित होने वाली नारी शक्ति आक्रोश पदयात्रा को लेकर उन्होंने जिले की महिलाओं और आम नागरिकों से पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नारी शक्ति का समर्थन करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश