home page

भाजपा ने की चतरा जिला के पदाधिकारियों की सूची जारी

 | 
भाजपा ने की चतरा जिला के पदाधिकारियों की सूची जारी


चतरा, 09 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश इकाई के निर्देश पर गुरूवार काे चतरा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने की है।

जारी सूची के अनुसार रामदेव सिंह भोगता को चतरा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर युगल किशोर सिंह, विद्यासागर आर्य, मिथिलेश गुप्ता, रूबी वर्मा और कपिल कुमार दांगी को जिम्मेदारी दी गई है। एक पद रिक्त रखा गया है।

महामंत्री पद पर मृत्युंजय सिंह और कपिल पासवान को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर विनोद सिंह मुन्ना, चम्पा देवी, गोविंद तिवारी, मीरा देवी और विद्या कुमारी को स्थान मिला है। एक पद यहां भी रिक्त है।

कोषाध्यक्ष पद पर आनंद तांती, सह कोषाध्यक्ष पद पर पंकज राज, कार्यालय मंत्री के रूप में अमित कुमार सिंह (बब्लू) और सह कार्यालय मंत्री के रूप में नरेश ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी