home page

महिलाओं की सुरक्षा पर भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी से मांगा जवाब

 | 
महिलाओं की सुरक्षा पर भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी से मांगा जवाब


रामगढ़, 12 अक्टूबर (हि.स.)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के मुद्दे पर सोमवार को रामगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला।जिलाध्यक्ष शीतल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक चौक से अनुमंडल कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और कांग्रेस एवं राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी और रुख पर सवाल उठाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बावला ने जेएनयू के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद डॉ अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए और आरोपों की पुष्टि होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान जैसे गंभीर मुद्दों पर राजनीतिक दलों को दोहरे मापदंड नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ित को न्याय मिले और महिलाओं से जुड़े मामलों में राजनीतिक नेतृत्व की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर स्पष्ट और जिम्मेदार रुख अपनाने पर जोर दिया।

प्रदर्शन में डॉ. संजय प्रसाद सिंह, बलराम महतो, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, रमेश करमाली, शिव कुमार महतो, बबलू साव, मनोज महतो, राजीव पामदत्त, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, रॉबिन गुप्ता, युवा नेता शशि शेखर सिंह, राजेश ठाकुर, कुणाल दास, मंडल अध्यक्ष रूपा साहू सहित भाजपा के कई नेता एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल हुईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश