home page

झारखंड भाजपा के नेताओं ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर शुभेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं

 | 
झारखंड भाजपा के नेताओं ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर शुभेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं


रांची, 08 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी का चयन पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी की उपस्थिति में लिया गया यह निर्णय राजनीतिक दृष्टि से ऐतिहासिक है। साहू ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में ‘सोनार बांग्ला’ का सपना साकार होगा।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल को विकास, सुशासन, घुसपैठ मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास और सुरक्षा के नए अध्याय की शुरुआत होगी।

भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका चयन कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जनविश्वास की जीत है। उनके नेतृत्व में पार्टी पश्चिम बंगाल में और अधिक मजबूत होकर जनता की आवाज बनेगी तथा राष्ट्रवाद, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को नई दिशा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। यह निर्णय केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में लिया गया। बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी मौजूद रहे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे