home page

भाजपा नेता रमेश सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, जांच में जुटी पुलिस

 | 
भाजपा नेता रमेश सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, जांच में जुटी पुलिस


रांची, 17 नवंबर (हि.स.)। साइबर ठगों ने भाजपा नेता रमेश सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया है। अकाउंट हैक करने के बाद साइबर ठगों ने उनके जान-पहचान के लोगों और संपर्कों को धड़ाधड़ मैसेज भेजने शुरू कर दिए और आपातकालीन स्थिति का हवाला देकर पैसों की डिमांड करने लगे।

रमेश सिंह ने अपने शुभचिंतकों और समर्थकों के लिए अपील जारी की है। उन्होंने साफ कहा है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी तरह के पैसों के संदेश पर बिल्कुल भरोसा न करें और न ही किसी प्रकार का आर्थिक लेन-देन करें। धोखाधड़ी को लेकर रमेश सिंह ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया है और अब वे इसके खिलाफ साइबर सेल और स्थानीय पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे