home page

भाजपा को जेपीएससी पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं : ऋषीकेश

 | 
भाजपा को जेपीएससी पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं : ऋषीकेश


रांची, 25 जुलाई (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बयान को राजनीतिक और तथ्यहीन बताया है।

उन्होंने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जेपीएससी और नियुक्ति प्रक्रिया पर बोलने का नैतिक अधिकार भाजपा ने अपने शासनकाल में ही खो दिया था। ऋषीकेश ने कहा कि रघुवर दास को याद रखना चाहिए कि उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान आयोजित छठी जेपीएससी सहित कई नियुक्ति प्रक्रियाएं गंभीर विवादों में रहीं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा,मुख्य परीक्षा तक अनेक अनियमितताओं के आरोप लगे। उस दौर में यह धारणा बनी कि प्रभावशाली नेताओं, अधिकारियों और पैसे वाले परिवारों के लोगों को प्राथमिकता देकर नियुक्तियां कराई गईं। कई मामलों की जांच हुई, मुकदमे चले और अनेक अधिकारी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आए। ऐसे रिकॉर्ड के बाद भाजपा को युवाओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाने का कोई अधिकार नहीं है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak