home page

भाजपा कोर कमिटी की बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और आगामी कार्ययोजना पर मंथन

 | 
भाजपा कोर कमिटी की बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और आगामी कार्ययोजना पर मंथन


रांची, 06 अक्टूबर (हि.स.)। रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी की कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के आगमन के बाद आयोजित इस बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, पार्टी के कार्यक्रमों और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा पर भी मंथन किया गया। नेताओं ने पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास एवं मधु कोड़ा, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र राय एवं डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, संगठन महामंत्री पवन साय, निवर्तमान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, मनोज सिंह एवं अमर कुमार बाउरी तथा अनंत ओझा उपस्थित रहे।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे