home page

भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

 | 
भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला


रामगढ़, 24 जुलाई (हि.स.)। नीट एग्जाम पेपर लीक के मामले में कांग्रेस का आंदोलन चरम पर है, लेकिन झारखंड में जब पेपर लीक होता है तो पार्टी के नेता चुप्पी साध लेते हैं। भाजपा ने यह आरोप कांग्रेस पर लगाए हैं। कांग्रेस की इस दोहरे चरित्र के खिलाफ भाजपा ने शुक्रवार काे प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्तयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं के हितों की बात करने का दिखावा करती है। लेकिन जब झारखंड के युवाओं के साथ अन्याय होता है तो उसके नेताओं की चुप्पी और दोहरा रवैया सामने आ जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं के सम्मान, अधिकार एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को भी जनता के बीच उजागर करें। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में नारे लगाए और झारखंड के युवाओं के साथ न्याय की मांग को बुलंद किया।

कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में रंजन फ़ौजी, राजू चतुर्वेदी, सुनील प्रसाद, शिव कुमार महतो, अशोक कुमार सोनी, शीतल सिंह, रूपा देवी, विनीता सिंह, सहदेव ठाकुर, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, महेंद्र प्रजापति, शैलेन्द्र कुमार पटेल, पप्पू यादव, अमित ठाकुर, आकाश गुप्ता, ऋषिकेश सिंह, सौरभ जायसवाल, नगर अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय सिउपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश