सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
| Mar 15, 2026, 23:08 IST
रांची, 15 मार्च (हि.स.) रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेवरी विकास निवासी तेतरा महतो के रूप में की गई है।
मृतक के पुत्र सुरेश ने बताया कि उनके पिता नामकुम के तुंजु स्थित एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज पर सामने से आ रही एक एम्बुलेंस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा में तेतरा महतो की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

