बिहार के कल्याण मंत्री ने बासुकीनाथ धाम में टेका मत्था
| May 23, 2026, 22:15 IST
दुमका, 23 मई (हि.स.)। बिहार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर शनिवार को फौजदारी दरबार बासुकीनाथ पहुंचे।
यहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पूरे विधि विधान से वैदिक पंडितों संग षोड्षोपचार विधि से फौजदारी नाथ का जलाभिषेक किया। बाबा को जलार्पण के बाद माता पार्वती काली और शत्रुनाशिनी बगुलामुखी के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद संस्कार मंडप में बाबा बासुकीनाथ की आरती कर आशीर्वाद लिया। साथ ही बिहार सहित पूरे देशवासियों के लिए मंगल कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

