home page

बिहार स्वास्थ्य समिति की टीम ने रांची सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

 | 
बिहार स्वास्थ्य समिति की टीम ने रांची सदर अस्पताल का किया निरीक्षण


रांची, 20 अगस्त (हि.स.)।

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने गुरुवार को सदर अस्पताल रांची का भ्रमण कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों और आयुष्मान योजना के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया।

टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर झारखंड में लागू स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

टीम ने सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह, डॉ अखिलेश झा, डॉ रचित भूषण, आयुष्मान समन्वयक आशीष रंजन सहित अन्य चिकित्सकों एवं कर्मियों से बातचीत की।

टीम ने आयुष्मान योजना के तहत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया और अस्पताल की कार्यप्रणाली की सराहना की।

अधिकारियों ने इन व्यवस्थाओं को बिहार में लागू करने की संभावनाओं को लेकर भी जानकारी हासिल की।

इसके अलावा टीम ने सदर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, एनएचएम के विभिन्न कार्यक्रमों, मानव संसाधन, दवाओं और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा मरीजों को सेवाएं देने की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी भी ली।

अधिकारियों के अनुसार, अंतरराज्यीय भ्रमण का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणालियों और अनुभवों को साझा कर सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना है।

भ्रमण दल में एनएचएम बिहार के अपर कार्यपालक निदेशक स्पर्श गुप्ता, विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कंचन कुमारी और क्षेत्रीय लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar