home page

विधायक ने छात्र-छात्राओं में किया साइकिल वितरण

 | 
विधायक ने छात्र-छात्राओं में किया साइकिल वितरण


देवघर, 23 जुलाई (हि.स.)। जिले के पालोजोरी प्रखंड में कल्याण विभाग की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की योजना के तहत कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कीं।

साइकिल वितरण के लिए प्लस टू स्कूल सरसा (खागा) और अनारकली प्लस टू स्कूल पालोजोरी को दो क्लस्टर केंद्र बनाया गया था। दोनों केंद्रों पर एससी, एसटी, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग के कुल 1,226 विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल उपलब्ध कराई गई। इनमें 599 छात्र और 627 छात्राएं शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से विद्यालय जाने और शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy