home page

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल, राज्यसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

 | 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल, राज्यसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा


रांची, 07 जून (हि.स.)। राज्यसभा चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधि देखने को मिली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान आगामी राज्यसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास में हुई इस बैठक में गठबंधन की चुनावी रणनीति, सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर गंभीर मंथन हुआ। नेताओं ने राज्यसभा चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए संभावित चुनौतियों और अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। नेताओं ने गठबंधन के सभी घटक दलों के बीच तालमेल को और मजबूत बनाने तथा चुनावी प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही राजनीतिक परिस्थितियों के अनुरूप साझा रणनीति तैयार करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में चुनावी गणित, विधायकों के बीच समन्वय और संगठनात्मक तैयारियों जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। राज्यसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के भीतर एकजुटता बनाए रखने और सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति पर विशेष ध्यान दिया गया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी राज्यसभा चुनाव को देखते हुए यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण है। बैठक से यह संकेत मिला है कि गठबंधन के दल चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रिय हैं और जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से रणनीतिक स्तर पर काम शुरू कर चुके हैं।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे