जिमखाना क्लब में चार से होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
| Oct 2, 2026, 21:40 IST
रामगढ़, 02 अक्टूबर (हि.स.)।
रामगढ़ जिले के जिमखाना क्लब एंड रिसोर्ट में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। जिमखाना क्लब के प्रबंधक ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर बताया कि चार अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा में कई लोग शामिल होंगे। इस आध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक समरसता के विशेष अवसर पर वृंदावन धाम से आने वाले आचार्य श्री मृदुल कृष्णजी महाराज का प्रवचन होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

