home page

फुटबॉल सुपर लीग के फाइनल मुकाबले में बेलाही बना चैंपियन

 | 
फुटबॉल सुपर लीग के फाइनल मुकाबले में बेलाही बना चैंपियन


हजारीबाग, 18 अक्टूबर (हि.स.)। युवा आजसू के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट हजारीबाग बरही सुपर लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को संपन्न हुआ।

इस दौरान खिताबी मुकाबले में बेलाही की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरहरा को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

फाइनल मुकाबले में आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मांडू विधायक तिवारी महतो और आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुदेश महतो सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया।

सुदेश महतो ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

फाइनल से पहले ढाब और डोमचांच की महिला टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया। महिला खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे।

आयोजन की सफलता में विकास सिंह, परमेश्वर यादव, साहबुद्दीन, सचिन, गौतम, दीपु, गुलाम, जुनैद, सतीश, कलाम, सकील, आशीष सुमन, दीपेश, उमेश और रिंकू सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar