home page

होली से पूर्व उत्पाद विभाग ने किया नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़

 | 
होली से पूर्व उत्पाद विभाग ने किया नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़


होली से पूर्व उत्पाद विभाग ने किया नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़


होली से पूर्व उत्पाद विभाग ने किया नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़


रामगढ़, 26 फ़रवरी (हि.स.)। होली से पहले उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार काे रामगढ़ और रांची के बॉर्डर पर पतरातू प्रखंड क्षेत्र में संचालित हो रही नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

इस छापेमारी में रामगढ़ उत्पाद विभाग की टीम के साथ रांची की टीम भी शामिल थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में नकली शराब का कारोबार करने वाले तस्करों पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है। सहायक उत्पाद आयुक्त अरविंद कुजूर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पतरातू प्रखंड क्षेत्र के तालाटांड़ में छापेमारी की गई। छापेमारी में तालाटांड़ श्मशान रोड में दोनों जिलों की सीमा के पास एक निर्माणाधीन एस्बेस्टस शीट वाले मकान से भारी मात्रा में शराब के खाली पीईटी बोतल, बोतल पर चिपकाने के

लिए ब्रांड लेबल, खाली कार्टून, कार्टून सील करने वाला टेप और एक पंचिंग मशीन बरामद किया गया। जिला उत्पाद बल की ओर से उक्त सभी वस्तुओं को जब्त किया गया और मामले में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी दल में शामिल एक्साइज इंस्पेक्टर कांग्रेस कुमार ने बताया कि रॉयल चैलेंज व्हिस्की 180 एमएल की खाली बोतल 80 पेटी, ब्लैक डॉग व्हिस्की 180 एमएल, खाली बोतल 59 पेटी, सिग्नेचर व्हिस्की 180 एमएल की खाली बोतल एक पेटी, रॉयल चैलेंज, ब्लैक डॉग, इंपीरियल ब्लू के बोतल पर लगाने के लिए लेबल 15 बंडल, बोतल का ढक्कन पांच पेटी और एक पंचिंग मशीन, 15 बंडल खाली कार्टून और पेटी चिपकाने के लिए टेप का बंडल चार पेटी बरामद किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश