रांची बीसीआई टाइटेनियम की नई कार्यकारिणी का गठन, अनुज अग्रवाल बने अध्यक्ष
रांची, 11 अप्रैल (हि.स.)। रांची बीसीआई टाइटेनियम की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में औपचारिक रूप से किया गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया।
बैठक में सर्वसम्मति से अनुज अग्रवाल को अध्यक्ष, संतोष सोनी को उपाध्यक्ष, सुदर्शन अग्रवाल को सचिव और अमिताभ भेंगराज को कोषाध्यक्ष चुना गया।
शिव कुमार ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के लिए टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीसीआई टाइटेनियम व्यवसायिक हितों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।
मेंटॉर किशोर मंत्री ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी व्यावसायिक संगठन की सफलता मजबूत नेटवर्क, आपसी विश्वास और निरंतर संवाद पर निर्भर करती है। उन्होंने सदस्यों से सक्रिय भागीदारी और गुणवत्तापूर्ण रेफरेंस साझा करने का आह्वान किया।
बैठक में प्राइम सर्कल प्रोग्राम के तहत आरपीएम धुरंधर टीम को विजेता और श्यामा हैप्पी ग्रीन टीम को उपविजेता घोषित किया गया। पूर्व अध्यक्ष हिमानी गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया।
कार्यक्रम में धीरज ग्रोवर, रमेश कुमार, नीतिन प्रसाद, शिल्पी केजरीवाल, डॉ. शिप्रा साह, बिरेंद्र रोहतगी, सुमित मुंजाल, उत्सव कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

