लापुंग के जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए बंधु
रांची, 16 जुलाई (हि.स.)।
पूर्व शिक्षा मंत्री बन्धु तिर्की मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखण्ड अंतर्गत लेटे ग्राम में स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में गुरूवार को भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के रथयात्रा में शामिल हुए।
उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा हर किसी की आकांक्षाओं और इच्छा को पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं। बन्धु तिर्की ने कहा कि हमारी श्रद्धा, आस्था और विश्वास के केन्द्र भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा में शामिल होकर काफी अच्छा लग रहा है। यह बहुत ही अच्छा मौका है जब उन्हें क्षेत्र के लोगों से मिलने का मौका मिला। उन्होंने भगवान जगन्नाथ स्वामी की इस महान रथयात्रा के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

