जिहादी मानसिकता के विरुद्ध बजरंग दल करेगा प्रदर्शन
रामगढ़, 17 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ जिले में जिहादी मानसिकता के विरुद्ध बजरंग दल ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। 18 अप्रैल को विकृत जिहादी मानसिकता के विरुद्ध बजरंग दल रामगढ़ का धरना प्रदर्शन सह पुतला दहन कार्यक्रम सुभाष चौक पर होगा।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री छोटू वर्मा ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 18 अप्रैल को आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन सह पुतला दहन कार्यक्रम में विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के रामगढ़ जिला के पदाधिकारी तथा सभी प्रखंडों के कार्यकताओं के अलावे समस्त हिन्दू समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में बढ़ रही सुनियोजित जिहादी घटनाएं विकृत मानसिकता का परिचायक है। नासिक के टीसीएस में उजागर हुआ लव जिहाद का षड्यंत्र इस श्रृंखला में ही एक कड़ी है। अनेक नगरों से लव जिहाद, वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, सेना और रेल भूमि पर अवैध कब्जा, खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करना, अधिक मुस्लिम आबादी वाले स्थानों पर हिंदू परिवारों के उत्पीड़न, अवयस्क बालिकाओं का शोषण सहित अनेक प्रकार की घटनाएं इसी मानसिकता की उपज हैं। बजरंग दल के रामगढ़ जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर ने कहा धरना प्रदर्शन के बाद पुतला दहन किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

