विश्व कैंसर दिवस पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रामगढ़, 05 फ़रवरी (हि.स.)। विश्व कैंसर दिवस पर गुरुवार को सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ नवल कुमार ने की। इस दौरान जिला कुष्ठ निवारण सह नोडल पदाधिकारी एनसीडी डॉ तुलिका रानी एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के दौरान एनसीडी (गैर-संचारी रोग) के अंतर्गत मधुमेह (मधुमेह), उच्च रक्तचाप (उच्च रक्तचाप), हृदय रोग (सीवीडी) सहित सामान्य कैंसर ओरल, स्तन (स्तन) एवं सर्वाइकल (गर्दन) कैंसर के बारे में आमजनों को विस्तृत जानकारी दी गई। उद्घाटन समारोह में उपाधीक्षक, चिकित्सक पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
विशेष कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिले के सभी ऑपरेशनल आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के साथ-साथ विभिन्न स्तरों पर (डीएस एवं सीएचसी) एक सप्ताह तक विशेष कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्तन, सर्वाइकल एवं ओरल कैंसर की जांच की जाएगी। साथ ही जिले के स्वास्थ्यकर्मियों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम सहायक आमोद कुमार सहित सभी संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

