home page

बिरसा कृषि विवि में पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 | 
बिरसा कृषि विवि में पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


रांची, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में विद्यार्थियों, कर्मियों और शिक्षकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत वानिकी की संकाय और राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से की गई थी जिसकी अध्यक्षता कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे ने की।

इस अवसर पर कुलपति ने जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, सतत ऊर्जा, जैव विविधता संरक्षण विषयों पर प्रकाश डाला और लोगों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सचेत रहने की अपील की। उन्होंने कम पानी की आवश्यकता वाली फैसलें लेने और प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त पोषक तत्वों और जैव कीटनाशी का प्रयोग करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के बाद वानिकी महाविद्यालय परिसर और कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के सामने पौधारोपण किया गया। पर्यावरण से संबंधित गतिविधियों जैसे इकोआर्ट, रंगोली, पोस्टर प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ डीके शाही, डॉ बीके अग्रवाल, डॉ आलोक कुमार पांडेय, डॉ कौशल कुमार, डॉ बीके झा और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेष कार्य पदाधिकारी राम प्रवेश कुमार सहित बीएयू के विभिन्न महाविद्यालयों के कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak