home page

पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने का प्रयास, दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने का प्रयास, दो आरोपित गिरफ्तार


रांची, 18 जुलाई (हि.स.)। रांची के कांटाटोली चौक के पास युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सिटी डीएसपी केवी रमण ने शनिवार को बताया कि यह मामला लोअर थाना क्षेत्र में 12 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया था। मो आरिफ उर्फ गुड्डु ने अपने बड़े भाई मो समीर उर्फ सोनू पर कांटाटोली चौक के समीप जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाते हुए लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर मामले के आरोपित मो असलम और संटू उर्फ मो जुबरेल कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, संतोष कुमार रजक, सुधीर बाड़ा और लोअर बाजार थाना के सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे