मल्टीपर्स बोर्डिंग स्कूल की अनुश्री ने बढाया स्कूल का मान-सम्मान
रांची, 30 अप्रैल (हि.स.)। आईसीएसई 2026 मैट्रिक की परीक्षा में डब्ल्यू जॉन मल्टीपर्पस बोर्डिंग स्कूल, रांची का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए परीक्षा में शामिल सभी 72 छात्र सफल रहे, जिससे विद्यालय मान बढ़ा है। परीक्षा परिणाम में अनुश्री कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं जेसन प्रिशियस एक्का 86 प्रतिशत के साथ दूसरे और अल्फा उरांव 84 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे।
तीनों टॉपर्स के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और अभिभावकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ सुफल एक्का ने खुशी जाहिर करते हुए सभी विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय ने इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया है।
यह कदम छात्रों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में अहम है। एआई और रोबोटिक्स जैसे विषय छात्रों को 21 वीं सदी के आवश्यक कौशल से सशक्त बनाएंगे और उन्हें आने वाले समय में बेहतर करियर अवसरों के लिए तैयार करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

