home page

वैश्य के 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए आंदोलन करेगा मोर्चा

 | 
वैश्य के 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए आंदोलन करेगा मोर्चा


रांची, 23 मार्च (हि.स.)। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की ओर से रेडियम रोड स्थित आलोका सभागार में सोमवार को शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस और राममनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर आरक्षण बढ़ाओ-रोजगार दो सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की। उन्होंने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण सहित वैश्य-ओबीसी समाज के अधिकारों के लिए अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। जब तक समाज को हक और सम्मान नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। सरकार अविलंब 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करे। सम्मेलन में वक्ताओं ने भगत सिंह और लोहिया के विचारों को अपनाने पर जोर दिया। सामाजिक न्याय की दिशा में संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। इस दौरान कई नेताओं ने अपने विचार रखे। सम्मेलन में दो प्रस्ताव पारित किया गया। पहले प्रस्ताव के तहत अप्रैल के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

वहीं, दूसरे प्रस्ताव में 23 अप्रैल 2026 को रामगढ़ में वैश्य कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित कर आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिलाएं सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar