home page

झारखंड आंदोलनकारियों का विधानसभा मार्च 10 मार्च से

 | 
झारखंड आंदोलनकारियों का विधानसभा मार्च 10 मार्च से


रांची, 24 फ़रवरी (हि.स.)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा मांगों को लेकर में 10 मार्च से अनिश्चितकालीन विधानसभा मार्च करेगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। यह जानकारी मंगलवार को मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने दी।

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रर्दशन कार्यकर्मों की लिखित सूचना मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को दे दी है। पुष्कर महतो ने कहा कि आंदोलनकारी रहने-खाने की व्यवस्था के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगेे। उन्होंने कहा कि मोर्चा की स्वाभिमान और अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। महतो ने बताया कि राज्य गठन के बाद 3503 आंदोलनकारियों का निधन हो चुका है और उनके आश्रित उपेक्षा झेल रहे हैं। आंदोलनकारियों ने सम्मान और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है। मोर्चा की मांग है कि जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी झारखंड आंदोलनकारियों को 50-50 हजार रुपये सम्मान पेंशन दी जाए। साथ ही आंदोलनकारियों के आश्रितों के अधिकारों की रक्षा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गजट नोटिफिकेशन के माध्यम से सर्वोच्च सम्मान दिया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar