home page

रामगढ़ कॉलेज में 07 अगस्त को होगा इंट्रोडक्शन मीट

 | 
रामगढ़ कॉलेज में 07 अगस्त को होगा इंट्रोडक्शन मीट


रामगढ़, 06 अगस्त (हि.स.)। रामगढ़ कॉलेज में यूजी स्नातक सेमेस्टर वन में नए नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों का इंट्रोडक्शन मीट होगा। 07 अगस्त को महाविद्यालय परिसर में परिचारक सत्र के दौरान सभी विद्यार्थियों का परिचय लिया जाएगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करना, महाविद्यालय की शैक्षिक परंपराओं, पाठ्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, विभिन्न छात्र क्लब, पुस्तकालय, छात्रावास, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधि, अनुशासन और उपलब्ध सुविधाओं से परिचय कराना है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक और विभिन्न प्रकोष्ठ के समन्वयक शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश