home page

डोरंडा में गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए अमृतधारा प्याऊ स्थापित

 | 
डोरंडा में गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए अमृतधारा प्याऊ स्थापित


रांची, 21 अप्रैल (हि.स.)।

श्री राम भरत मिलाप समिति की ओर से राहगीरों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से डोरंडा बाजार में मंगलवार को अमृतधारा प्याऊ की स्थापना की गई।

इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्याऊ का उद्घाटन किया गया। यह प्याऊ अगले दो महीनों तक लगातार संचालित रहेगा, जिसमें समिति की ओर से नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को पानी उपलब्ध कराना समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और समिति द्वारा क्षेत्र में 11 स्थानों पर ऐसे प्याऊ लगाने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश-लक्ष्मी पूजन से हुई, जिसमें समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने अपनी पत्नी बीना शारदा के साथ यजमान के रूप में पूजा संपन्न कराई। इसके बाद अतिथियों की उपस्थिति में प्याऊ का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नम्रता सोनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महेश विजय ने किया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक बीके विजय, सरदार अशोक सिंह, पुरुषोत्तम दास, जयनारायण विजय सहित मारवाड़ी युवा मंच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अन्य सामाजिक संगठनों के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar