home page

एंबुलेंस चालकों ने बकाया मानदेय को लेकर दी 18 नवंबर से हड़ताल की चेतावनी

 | 
एंबुलेंस चालकों ने बकाया मानदेय को लेकर दी 18 नवंबर से हड़ताल की चेतावनी


रांची, 12 नवंबर (हि.स.)। झारखंड की 108 एम्बुलेंस सेवा में वेतन भुगतान और संचालन को वेतन भुगतान समय पर नहीं होने सहित अन्य मांगों को लेकर हडताल करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने सम्मान फाउंडेशन पर कर्मचारियों का तीन माह का वेतन रोकने, मनमानी कटौती और संदिग्ध भुगतान दस्तावेज प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक से उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अगस्त से अक्टूबर 2026 तक तीन माह से कर्मचारियों का वेतन भुगतान बकाया है। फरवरी 2025 से लगातार वेतन कटौती की शिकायतें भी मिल रही हैं। आरोप है कि खराब एम्बुलेंस को कागजों पर चालू दिखाकर सरकारी भुगतान लिया जा रहा है।

नीरज तिवारी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने छठ तक समाधान का आश्वासन दिया था। संघ ने चेतावनी दी है कि 17 नवंबर 2026 तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 18 नवंबर 2026 से राज्यभर के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा प्रभावित होने की आशंका है।

वहीं, 16 अक्टूबर 2026 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कंपनी ने कर्मचारियों के नाम पर लाखों रुपये के भुगतान दस्तावेज प्रस्तुत किए, जबकि संबंधित कर्मचारियों के खातों में राशि नहीं पहुंची।

संघ ने फर्जी केस आईडी बनाने के दबाव और निजी पैसे से एम्बुलेंस मरम्मत कराने की शिकायत भी की है। मांगों में बकाया वेतन भुगतान, कटौती की जांच और दोषियों पर कार्रवाई करना सहित अन्य शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar