home page

रांची में लोजपा (रामविलास) ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती, सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को किया याद

 | 
रांची में लोजपा (रामविलास) ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती, सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को किया याद


रांची, 14 अप्रैल (हि.स.)। रांची में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की झारखंड प्रदेश इकाई ने मंगलवार को निवारणपुर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने किया।

इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया।

मौके पर बीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राम विलास पासवान ने अपने जीवनकाल में वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान आज उनके अधूरे सपनों को साकार करने और सामाजिक समरसता, समानता व न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में उमेश तिवारी, आदित्य विजय प्रधान, रतन पासवान, उत्तम राय, शिव, हाफिजुल हसन, हरि राम, ममता रंजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak