home page

जवाहर विद्या मंदिर में किया गया जेवीएम एलुमनाई कार्यालय का उद्घाटन

 | 
जवाहर विद्या मंदिर में किया गया जेवीएम एलुमनाई कार्यालय का उद्घाटन


रांची, 10 नवंबर (हि.स.)। जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली परिसर में जेवीएम एलुमनाई एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही एसोसिएशन के सदस्यों ने शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जरूरतमंद संस्थाओं और विद्यार्थियों के लिए 101 पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बीएन झा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपलब्ध कराए गए इस नए कार्यालय में पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संपर्क और सहयोग का केंद्र स्थापित होगा। यहां मार्गदर्शन कार्यक्रम, अतिथि व्याख्यान, संवाद सत्र, सामुदायिक सेवा गतिविधियां, सदस्यता पंजीकरण और नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यालय की स्थापना विद्यालय और पूर्व विद्यार्थियों के बीच संबंध मजबूत करने तथा शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की ठोस पहल है।

प्रबंधन की ओर से बताया गया कि एसोसिएशन का वार्षिक पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह एवं कार्निवल उमंग 2026 आगामी 27 दिसंबर को विद्यालय परिसर में प्रस्तावित है। इसके लिए सभी बैचों के पूर्व विद्यार्थियों से भागीदारी की अपील की गई है। बताया गया कि पंजीकृत सार्वजनिक धर्मार्थ न्यास एसोसिएशन पूर्व में विद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित कर चुका है। जल्द ही इसकी आधिकारिक वेबसाइट भी शुरू होगी, जिसके माध्यम से सदस्यता पंजीकरण और गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बीएन झा, चंद्रकांत रायपत, मणि मेखला, सत्या, डॉ मोती प्रसाद सहित प्रबंधन के सदस्य, वरिष्ठ शिक्षक और विभिन्न बैचों के पूर्व विद्यार्थी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar