home page

खेल के जरिये अनुशासन, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धा की भावना को मिलता है बढ़ावा : मुख्यमंत्री

 | 
खेल के जरिये अनुशासन, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धा की भावना को मिलता है बढ़ावा : मुख्यमंत्री


खेल के जरिये अनुशासन, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धा की भावना को मिलता है बढ़ावा : मुख्यमंत्री


खेल के जरिये अनुशासन, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धा की भावना को मिलता है बढ़ावा : मुख्यमंत्री


खेल के जरिये अनुशासन, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धा की भावना को मिलता है बढ़ावा : मुख्यमंत्री


-15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन

रांची, 26 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पुलिस टीमों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है, जो राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टाटा आर्चरी एकेडमी की तीरंदाज अंकिता भकत को भी सम्मानित किया। अंकिता भकत के नेतृत्व में भारतीय तीरंदाजी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए अन्य खिलाड़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता के समग्र परिणाम में पुरुष वर्ग में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश पुलिस दूसरे तथा राजस्थान पुलिस तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस दूसरे स्थान पर रही। सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ) और असम राइफल्स ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम

महिला वर्ग

- प्रथम स्थान: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) — 37 अंक।

- द्वितीय स्थान: उत्तर प्रदेश पुलिस — 34 अंक।

- संयुक्त तृतीय स्थान: असम राइफल्स एवं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ ) — 23 अंक।

पुरुष वर्ग

- प्रथम स्थान: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी ) — 53 अंक।

- द्वितीय स्थान: उत्तर प्रदेश पुलिस — 22 अंक।

- तृतीय स्थान: राजस्थान पुलिस — 21 अंक।

मुख्यमंत्री ने विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल न केवल जीत और हार तक सीमित हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को भी शुभकामनाएं दीं।

इस समारोह में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड ( एआईपीएससीबी) की प्रतिनिधि मीणा भारती (भा.पु.से.), अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे एवं अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक, अनूप बिरथरे सहित बोर्ड के अन्य पदाधिकारी, वरीय पुलिस पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली विभिन्न पुलिस टीमों के खिलाड़ी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे