home page

आजसू ने किया मैट्रिक टॉपर को सम्मानित

 | 
आजसू ने किया मैट्रिक टॉपर को सम्मानित


रांची, 24 अप्रैल (हि.स.)। मैट्रिक टॉपर सूची में संयुक्त तौर पर पहले स्थान पर आने वाली हजारीबाग की बेटी प्रियांशु कुमारी को आजसू ने सम्मानित किया।

शुक्रवार को पार्टी के महासचिव संजय मेहता और पार्टी के चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड के अध्यक्ष सिकंदर मेहता प्रियांशु के घर पहुंचे। वहां उन्होंने टॉपर छात्रा को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर टॉपर छात्रा का उत्साहवर्धन किया।

मौके पर पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने कहा कि प्रियांशु जहां पढ़ना चाहेगी, जिस प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करना चाहेगी हमलोग मदद करेंगे।

वहीं प्रियांशु ने बताया कि वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई पीसीएम (फिजिक्स, केमेस्रीवां,मैथ) स्ट्रीम से करना चाहती है। उसके बाद स्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी करेगी।

प्रियांशु को इस दिशा में पार्टी पूर्ण मार्गदर्शन देगी और सहायता उपलब्ध कराएगी।

प्रियांशु कुमारी हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत लुपुंग गांव की निवासी है। पिता दिनेश्वर मेहता किसान हैं और मां गृहणी हैं।

इस दौरान प्रियांशु के पिता दिनेश्वर मेहता, माता, दादी, चाची, चाचा, विनय मेहता, आर्यकांत मेहता पूरा परिवार मौजूद था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak