home page

वेतन के लिए आंदोलन कर रहे कर्मियों की आजसू ने कराई कंपनी से वार्ता

 | 
वेतन के लिए आंदोलन कर रहे कर्मियों की आजसू ने कराई कंपनी से वार्ता


रांची, 22 अप्रैल (हि.स.)। रांची के खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट में कार्यरत कर्मियों के आंदोलन को आजसू पार्टी के समर्थन के बाद बुधवार को प्रबंधन के साथ वार्ता हुई। इस मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य संजय महतो, वीणा महतो, बबलू महतो, रोशन मुंडा के अलावा श्रम विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

वार्ता के दौरान कंपनी प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया कि कर्मियों का बकाया वेतन एक दिन के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही, सरकार की ओर से लेबर कोर्ट के माध्यम से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी लागू करने पर भी सहमति बनी।

ओरिएंट क्राफ्ट के कर्मी अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर आंदोलन कर रहे थे और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे थे।

कर्मियों का आरोप है कि पिछले तीन महीनों से उनका वेतन भुगतान नहीं किया गया है और उनसे न्यूनतम मजदूरी से भी कम दर पर कार्य कराया जा रहा है। वहीं भारत सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी लगभग 783 रुपये प्रतिदिन है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak