home page

जिला वुडबॉल प्रतियोगिता में अजित और अनिशा चैंपियन

 | 
जिला वुडबॉल प्रतियोगिता में अजित और अनिशा चैंपियन


रांची, 28 अप्रैल (हि.स.)। रांची जिला वुडबॉल संघ की ओर से आयोजित रांची जिला सीनियर बालक-बालिका एकल वुडबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय खेल मैदान में समापन हुआ। प्रतियोगिता में अजित और अनिशा ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता में जिले भर से 45 खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शशि वर्मा, गोविंद झा, आशुतोष द्विवेदी, दीपक वर्मा एवं अंश वर्मा उपस्थित थेे। सभी अतिथियों ने विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बालक वर्ग में अजित गोप प्रथम, सरवर अंसारी द्वितीय, शुभम शर्मा तृतीय, राजेश गोप चतुर्थ और मनीष उरांव पंचम स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग में अनिशा कुजूर प्रथम, सुष्मिता कुमारी द्वितीय, प्रियंशिका तृतीय और आरती कुमारी चतुर्थ स्थान पर रहीं।

आयोजकों ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहां वे रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। समारोह में देवपुजन ठाकुर, आकाश दीप सहित खेल जगत से जुड़े कई लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar