खेलो इंडिया जनजाति गेम्स-2026 में मलखंब प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी बने अजय झा
रांची, 28 मार्च (हि.स.)। बीएसपी उच्च विद्यालय, धुर्वा के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह झारखंड मलखंब अकादमी के निदेशक अजय झा को खेलो इंडिया जनजाति गेम्स-2026 में मलखंब प्रतियोगिता के लिए तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
मलखंब अकादमी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह प्रतियोगिता सरगुजा के अंबिकापुर स्थित गांधी स्टेडियम में 2 से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में अजय झा झारखंड से एकमात्र तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्हें 31 मार्च को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि अजय झा पिछले 34 वर्षों से शिक्षण कार्य के साथ-साथ मलखंब, कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स जैसे खेलों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं।
इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी, झारखंड ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन तथा खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

